कंकाल जोड़ एवं पेशियाँ कक्षा 7 विज्ञान पाठ 17

कंकाल जोड़ एवं पेशियाँ कक्षा 7 विज्ञान पाठ 17

स्मरणीय तथ्य

1. कशेरुक – छल्ले के जैसी हड्डियाँ जिनसे मिलकर मनुष्य की रीढ़ की हड्डी बनती है, को कशेरुक कहते हैं।

2. हसली – छाती के ऊपरी भाग में कंधे से लेकर गर्दन तक फैली हुई हड्डी को हसली कहते हैं।

3. संधि- हड्डियाँ आपस में जहाँ जुड़ती है वह स्थान जोड़ या संधि कहलाता है।

4. हमारा शरीर हड्डियों के ढाँचे से बना होता है जिसे कंकाल कहते हैं।

5. मस्तिष्क खोपड़ी के अंदर सुरक्षित रहता है।

6. रीढ़ की हड्डी, कशेरुकाओं से मिलकर बनी होती है।

7. पसलियाँ, छाती में पिंजरे के समान रचना बनाने में सहायक है।

8. अंस मेखला से हाथों की तथा श्रोणी मेखला से पैरों की हड्डियाँ जुड़ी रहती हैं।

9. उपास्थि नरम और लचीली होती है। यह कान, नाक, कशेरुकाओं के बीच, पसलियों और छाती की हड्डियों के बीच में पायी जाती है।

10. अंस मेखला व हाथ की हड्डी के बीच तथा श्रोणी मेखला व जाँघ की हड्डी के बीच पाया जाने वाला जोड़ कंदुक-खल्लिका जोड़ कहलाता है।

11. कब्जा जोड़ कोहनियों में पाया जाता है।

12. माँसपेशियों के संकुचन और शिथिलन से हड्डियों में गति होती है।

13. हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में पाये जाने वाली पेशियाँ मिलकर पेशी तंत्र बनाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top