चुम्बकत्व कक्षा 6 विज्ञान

चुम्बकत्व कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 13

महत्वपूर्ण बिन्दु

1. मैग्नेशिया (वर्तमान में तुर्की) में मैग्नस ने काले चमत्कारिक चट्टान को पहले देखा इसे मैग्नेटाइट कहा गया। 

2. उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरने वाले पत्थर को लोड स्टोन (दिशा सूचक) कहा जाने लगा।

3. लोहे और लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाले पदार्थ चुंबक कहलाता है। चुंबक का यह गुण चुंबकत्व कहलाता है।

4 वे पदार्थ जो चुंबक द्वारा आकर्षित किए जाते हैं जिन्हें चुंबक बनाया जा सकता है चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण-र कोबाल्ट, निकल आदि। 

5. वे पदार्थ जो न तो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं और जिन्हें कृत्रिम विधियों द्वारा भी चुंबक नहीं बनाया जा सकता अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण-रुई, लकड़ी, कागज आदि।

 6. चुंबक के सिरों पर आकर्षण बल सबसे अधिक होता है जिन्हें ध्रुव कहते हैं।

 7. चुंबक के समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण व विपरीत (असमान) ध्रुवों में आकर्षण होता है।

8. चुंबक छोटे-छोटे क्षेत्रों से मिलकर बनता है जिसे प्रक्षेत्र (डोमेन) कहते हैं। प्रत्येक प्रक्षेत्र एक छोटा पूर्ण चुंबक होता है।

9. उत्तर दिशा में स्थिर होने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव (N) व दक्षिण दिशा में स्थिर होने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव (5) कहलाता है। 

10. चुंबकीय पदार्थ को चुंबक के पास रखने पर अस्थायी चुंबकत्व आ जाता है। यह घटना चुंबकीय प्रेरण कहलाती है।

11. चुंबक का प्रभाव उसके आस-पास के क्षेत्र में महसूस होता है यह क्षेत्र चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है।

प्रश्न 1. इनके नाम बताइए-

(1) वह स्थान जहाँ से शब्द मैग्नेट की उत्पत्ति हुई।

(2) किसी चुंबक के पास चुंबकीय पदार्थ लाने पर उसमें अस्थाई चुंबकत्व उत्पन्न हो जाता है।

(3) चुंबक जो प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

(4) वह मिश्र धातु जिससे शक्तिशाली कृत्रिम चुंबक बनाए जाते हैं।

(5) चुंबक के सिरे पर स्थित वे बिंदु जिन पर अधिकतम चुंबकत्व पाया जाता है।-

(6) चुंबक में स्थित वे क्षेत्र जिनका संरेखन चुंबकत्व को निर्धारित करता है।

(7) नरम लोहे के टुकड़े जो चुंबक के चुंबकत्व को नष्ट होने से बचाते हैं।

उत्तर- (1) मैग्नेशिया (2) चुंबकीय प्रेरण (3) प्राकृतिक चुंबक (4) एल्निको मिश्रधातु (5) चुंबकीय ध्रुव (6) चुंबकीय क्षेत्र (7) चुंबकीय रक्षक

प्रश्न 2. सही विकल्प चुनिए-

1. प्राकृतिक चुंबक है-

(अ) चुंबकीय सुई

(ब) छड़ चुंबक

(स) लोड स्टोन

(द) नरम लोहा।

उत्तर- (स) लोड स्टोन।

2. चुंबकीय पदार्थ है-

(अ) काँच

(ब) रुई

(स) रबर

(द) लोहा।

उत्तर- (द) लोहा।

3. स्थाई चुंबक बनाए जाते हैं निम्नांकित पदार्थ से-

(अ) लोहा

(ब) निकल

(स) कोबाल्ट

(द) एल्निको

उत्तर- (द) एल्निको।

4. चुंबक का उत्तर ध्रुव-

(अ) उत्तर ध्रुव को आकर्षित करता है।

(ब) उत्तर ध्रुव को प्रतिकर्षित करता है।

(स) दक्षिण ध्रुव को प्रतिकर्षित करता है।

(द) दक्षिण ध्रुव को कभी आकर्षित कभी प्रतिकर्षित करता

उत्तर- (ख) उत्तर ध्रुव को प्रतिकर्षित करता है।

5. किसी चुंबक का चुंबकत्व –

(अ) ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है।

(ब) मध्य में सबसे कम होता है।

(स) उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं।

(द) सर्वत्र समान होता है।

उत्तर- (अ) ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. चुंबकीय और अचुंबकीय पदार्थों के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- चुंबकीय पदार्थ – लोहा, निकल अचुंबकीय पदार्थ कागज, रबर।

2. प्राकृतिक चुंबकों की तुलना में कृत्रिम चुंबक अधिक उपयोग में क्यों लाये जाते हैं ?

उत्तर- कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के, हल्के, शक्तिशाली, स्थायी होते हैं और इनका विस्तृत उपयोग किया जा सकता है. जबकि प्राकृतिक चुंबक में ये सारे गुण नहीं है अतः कृत्रिम चुंबक अधिक उपयोग में लाये जाते हैं।

3. एक शक्तिशाली चुंबक द्वारा एक सुई को चुंबक बनाने की विधि संक्षेप में लिखिए।

उत्तर- एक सुई को चुंबक बनाने के लिये शक्तिशाली चुंबक के उत्तरी ध्रुव को एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाते हैं पुनः प्रारंभ बिंदु तक लाते हैं। यही प्रक्रिया कई बार दुहराते हैं। इसमें न कि तो चुंबक का ध्रुव बदलें और न ही रगड़ने की दिशा इससे सुई में चुंबकत्व का गुण आ जायेगा।

4. चुम्बकों के चुम्बकत्व को सुरक्षित रखने के लिये क्या किया जाता है ?

उत्तर- चुम्बकों के चुम्बकत्व को सुरक्षित रखने के लिये-

(i) असमान ध्रुवों को पास-पास रखकर बीच में लकड़ी का टुकड़ा रख देते हैं।

(ii) सिरों पर नरम लोहे की पट्टी (चुम्बकीय रक्षक) लगा दी जाती है।

5. चुम्बक के दो प्रमुख गुण बताइए।

उत्तर- चुम्बक के गुण-

(i) यह उत्तर-दक्षिण दिशा में ही स्थिर होता है (स्वतंत्रतपूर्वक लटकाने पर)।

(ii) यह चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित करता है।

6. चुम्बक के उपयोग लिखिए।

उत्तर- चुंबक के उपयोग-

(i) कई धातुओं के में से लौह अयस्क को चुंबक द्वारा अलग किया जाता है।

(ii) चुंबकीय कम्पास बनाना चुंबक का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग है, जिसे हवाई जहाज एवं जलपोत इत्यादि में दिशा जानने हेतु काम में लाया जाता है।

((iii) सामान्यतः लोहे के कण आंख में चले जाने पर चिकित्सक उसे निकालने हेतु विद्युत् चुंबक का उपयोग करते हैं।

(iv) चुंबकों का उपयोग बुलेटिन बोर्ड, चुंबकीय खिलौनों, विद्युत घंटी, टेलीफोन, विद्युत् जनित्र, टेलीविजन, लाउडस्पीकर इत्यादि में होता है।

(v) लोहे की भारी वस्तुएँ जैसे लोहे की छड़ इत्यादि को उठाने के लिए क्रेन में विद्युत् चुंबक का उपयोग किया जाता है।

(vi) विभिन्न रोगों की चिकित्सा के लिए चुंबकीय चिकित्सा प्रणाली भी आजकल प्रचलित है। चुम्बक के गुणों एवं उसके असंख्य उपयोगों ने जीवन को बहुत सुविधा संपन्न बना दिया है।

7. प्रतिकर्षण ही चुंबकत्व की सही पहचान है, सिद्ध कीजिए।

उत्तर- आवश्यक सामग्रीदो चुंबक, एक लोहे की छड़ एक चुंबक और एक लोहे की छड़ की पहचान करने के लिए किसी दूसरे चुंबक के एक सिरे को बारी-बारी से चुंबक एवं लोहे की छड़ के दोनों सिरों के पास लाइए। यदि चुंबक उड़ के दोनों सिरों को आकर्षित करता है तो वह लोहे की छड़ है, परंतु एक सिरे को आकर्षित और दूसरे सिरे को प्रतिकर्षित करता है तो वह चुंबक है अर्थात प्रतिकर्षण हो चुंबकत्व की सही पहचान है।

8. पृथ्वी एक चुंबक है” इसका प्रमाण दीजिए।

उत्तर- पृथ्वी एक बहुत बड़े चुंबक की तरह कार्य करती है। चुंबक का दक्षिणी ध्रुव भौगोलिक उत्तर की ओर तथा उत्तरी ध्रुव इसके भौगोलिक दक्षिण की ओर स्थित होता है। चुंबक में समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण और असमान ध्रुवों में आकर्षण होता है, यही प्रतिक्रिया यहाँ भी होती है, इससे यह प्रमाणित होता है कि पृथ्वी एक चुंबक है।

9. दो छड़ चुंबकों को प्रायः युग्म में रखा जाता है, चित्र में E और F धातु के दो टुकड़े हैं-

(i) E और F धातु के नाम बताइये।

(ii) E और F की उपयोगिता बताइये।

(iii) चित्र में दूसरे चुंबक के ध्रुवों को अंकित कीजिए।

(iv) मध्य के काले हिस्से का नाम बताइये।

उत्तर- (1) नरम लोहे के टुकड़े हैं।

(ii) ये चुंबक के चुंबकत्व की सुरक्षा करते हैं, चुंबकीय रक्षक हैं।

(iii) प्रथम चुंबक – S=====N

द्वितीय चुम्बक N=====S

(iv) लकड़ी का टुकड़ा।

10. यदि आपके पास दो लोहे की छड़ें हैं इनमें से एक चुम्बक हैं तो चुम्बक की पहचान आप कैसे करेंगे ?

उत्तर- हम दोनों लोहे की छड़ों के दोनों सिरों पर बारी-बारी से किसी चुम्बक के दोनों सिरे पास लाएंगे। यदि चुम्बक छड़ के दोनों सिरों को आकर्षित करता है तो वह लोहे की छड़ है, परन्तु एक सिरे को आकर्षित और दूसरे सिरे को प्रतिकर्षित करता है तो यह एक चुम्बक है। अर्थात् प्रतिकर्षण हो चुम्बक की सही पहचान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top