स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कक्षा 6 विज्ञान

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 16

स्मरणीय बिन्दु

1. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ है।

2. स्वस्थ रहने के लिए हमें—(अ) अपने अंगों एवं उनको कार्य प्रणाली की जानकारी होनी चाहिए, (ख) हमारा आहार एवं जीवन शैली सन्तुलित रहनी चाहिए, (स) हम और हमारा परिवेश स्वच्छ रहना चाहिए। 

3. सन्तुलित भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण तथा विटामिन होते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1. उचित सम्बन्ध जोड़िये-

खण्ड ‘क’खण्ड ‘ख’
1. प्रोटीनफेफड़ा,
2. तम्बाकूशरीर निर्माण
धूम्रपान से प्रभावित अंगशरीर की प्रतिरक्षा
. खनिज लवण एवं विटामिनशरीर की देखभाल
व्यक्तिगत स्वास्थ्यमुख का कैंसर ।

उत्तर- 1. शरीर की देखभाल, 2. मुख का कैंसर, 3. फेफड़ा, 4. शरीर निर्माण, 5. शरीर की प्रतिरक्षा।

प्रश्न 2. सही विकल्प चुनकर लिखिए-

1. चावल, आलू व शक्कर में अधिक मात्रा में पाया जाता है-

(अ) विटामिन

(ब) प्रोटीन

(स) कार्बोहाइड्रेट

(द) खनिज लवण ।

उत्तर- (स) कार्बोहाइड्रेट ।

2. पेचिश रोग होता है-

(अ) दूषित पानी पीने से

(ब) अधिक खाना खाने से

(स) स्वच्छ पानी पीने से

(द) सलाद खाने से।

उत्तर- (अ) दूषित पानी पीने से।

3. श्वसन सम्बन्धी रोग हो सकता है-

(अ) भूमि प्रदूषण से

(ब) वायु प्रदूषण से

(स) जल प्रदूषण से

(द) ध्वनि प्रदूषण से ।

उत्तर- (ब) वायु प्रदूषण से।

4. किस बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण के अन्तर्गत दवा की खुराक दी जाती है-

(ब) पेचिश

(अ) मलेरिया

(स) सर्दी-जुकाम

(द) पोलियो ।

उत्तर- (द) पोलियो ।

5. कचरे के निस्तारण के लिए-

(अ) पॉलीथीन में भरकर रखना चाहिए।

(ब) सड़क पर फेंक देना चाहिए।

(स) घर के बाहर डाल देना चाहिए।

(द) कचरे की वस्तुओं को छाँटकर पुनः उपयोग में लाने का प्रयास करना चाहिए।

उत्तर- (अ) पॉलीथीन में भरकर रखना चाहिए।

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. विटामिन A की कमी से………….. रोग होता है। (रतौंधी/स्कर्वी)

2. खट्टे फलों से हमें………विटामिन प्राप्त होता (विटामिन C / विटामिन D )

3. …………….. ऊर्जा प्रदान करने वाला खाद्य पदार्थ है। (दाल / चावल)

4. शरीर का निर्माण करने वाला खाद्य पदार्थ………है। (मूंगफली /केला)

5. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है………….. (संतुलित भोजन / नशीले पदार्थ)

उत्तर- 1. रतौंधी, 2. विटामिन C, 3. चावल, 4. मूंगफली, 5. संतुलित भोजन ।

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. सन्तुलित भोजन लेना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर- सन्तुलित में सभी प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण एवं विटामिन होते हैं। इनका सन्तुलन ही शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसीलिए सन्तुलित भोजन लेना आवश्यक है।

2. फल एवं सब्जियों को खाने से पहले क्यों धोना चाहिए ?

उत्तर- फल एवं सब्जियों को खाने से पहले इसलिए धोना चाहिए जिससे कि उसमें उपस्थित कोटाणु और जीवाणु नष्ट हो जाये।

3. भोजन और पानी को ढंककर क्यों रखना चाहिए ?

उत्तर- भोजन और पानी को ढंककर इसलिए रखना चाहिए जिससे कि वे दूषित न हो जाये।

4. स्वास्थ्य परीक्षण क्यों किया जाता है ?

उत्तर- स्वास्थ्य परीक्षण इसलिए आवश्यक है, क्योंकि इससे हमारे शरीर में उपस्थित बीमारियों का पता चल सके।

5. स्वस्थ रहने के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

उत्तर- सन्तुलित आहार, स्वच्छ जल, ताजी हवा, शारीरिक स्वच्छता तथा व्यायाम आदि बातों पर ध्यान रखना आवश्यक है।

6. घर तथा शाला में शौचालय का होना क्यों आवश्यक है?

उत्तर- मल तथा रोगाणुओं से बचने के लिए घर तथा शाला में शौचालय होना आवश्यक है।

7. टीकाकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर- बीमारियों को नियन्त्रित करने के लिए टीकाकरण भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा विधि बच्चों को बी.सी.जी., डी.पी.टी. की खुराक दी जाती है, जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होती है।

8. बुरी आदतें स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करती हैं ?

उत्तर- बुरी आदतों से स्वास्थ्य खराब हो जायेगा और शरीर में विभिन्न रोग लग जायेंगे।

9. सामुदायिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

उत्तर- कूड़ेदान में कचरा डालना, आस-पास पानी के ठहराव को रोकना, सार्वजनिक शौचालय का उचित प्रयोग, सड़क एवं दीवार पर न थूकना, प्रतिरोधक टीके लगवाना आदि हैं।

10. व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य क्या है ? लिखिए।

उत्तर- व्यक्तिगत स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए निम्न बातें आवश्यक हैं-

(I) नियमित प्रातः शौच, नियमित स्नान, विश्राम एवं पर्याप्त नींद।

(2) दाँतों और मसूड़ों की नियमित सफाई।

(3) आँखों की उचित देखभाल आदि।

11. खाना खाने के पहले हाथ धोना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर- खाना खाने के पहले हाथों को साबुन या ताजी हनी हुई से धुलाई करना चाहिए। जिससे व्यक्ति का स्वास्थ्य बना रहे।

12. गंदा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए ?

उत्तर- गंदा पानी पीने से पेट में कीड़े, उल्टी, दस्त, पीलिया तथा हैजा हो जाता है। अतः पानी को छानकर, उबालकर या दवाई डालकर पीना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top