सजीवों के लक्षण एवं वर्गीकरण कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 7

सजीवों के लक्षण एवं वर्गीकरण

सजीवों के लक्षण एवं वर्गीकरण कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 7

स्मरणीय बिन्दु

1. हमारे चारों ओर बहुत-सी सजीव व निर्जीव वस्तुएँ हैं।

 2. सजीव श्वसन, उत्सर्जन, गति, वृद्धि, प्रजनन करते हैं तथा उसमें संवेदनशीलता होती है।

3. पौधों को चार श्रेणियों में बाँटा गया है-(1) शाक (2) झाड़ी (3) वृक्ष (4) आरोही या बेल या लता।

4. जिन जन्तुओं में रोड़ को हड्डी होती है उन्हें कशेरुको जन्तु कहते हैं, जैसे- मनुष्य, गाय, बकरी।

 5. जिन जन्तुओं में रीढ़ की हड्डी नहीं होती, उन्हें अकशेरुकी जन्तु कहते हैं, जैसे-मच्छर, तितली, मकड़ी।

6. सभी सजीव अपने हो समान जीवों को उत्पन्न करते हैं. इसे प्रजनन कहते हैं।

 7  संसार का सबसे बड़ा जन्तु ब्लू बोल है।

8. ऐसे जन्तु एवं पौधे जो जल में पाये जाते हैं, उन्हें जलीय जीव कहते हैं, जैसे–मछली, कमल आदि।

 9. मरुस्थल में पाये जाने वाले जन्तु एवं पौधे मरुस्थलीय कहलाते हैं, जैसे-ऊँट, नागफनी

10. पौधे एवं जन्तुओं का वैज्ञानिक नाम होता है। 

11. कुछ जीव अत्यन्त सूक्ष्म होते हैं। जिन्हें सूक्ष्मदर्शी द्वारा हो देखा जा सकता है, उदाहरण अमीबा, पैरामिशियम, युग्लीना आदि।

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित को सजीव, निर्जीव में वर्गीकृत कीजिए – घर, वायु, मनुष्य, मोर, कछुआ, नेवला, पानी, बादल, मिट्टी, पौधा, आम, पपीता, चना, कुआँ, नल, मोटर, साइकिल, पंखा ।

उत्तर-

सजीवनिर्जीव
मनुष्यघर
मोरवायु
कछुआपानी
नेवलाबादल,
पौधामिट्टी
आम, पपीता, चना,
कुआँ, नल, मोटर,साइकिल, पंखा।

प्रश्न 2. सजीवों में निम्नलिखित लक्षणों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- (1) संवेदनशीलता-जन्तु तथा पेड़ पौधे सभी में संवेदनशीलता होती है। जैसे-कमल के फूल का सूर्योदय के समय खिलना तथा सायंकाल के समय बंद होना, रात में कचनार, इमली की पत्ती का बन्द होना, ये दोनों उदाहरण प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हैं, छुई-मुई के पौधों की पत्तियों का छूने से बंद हो जाना स्पर्श के प्रति संवेदनशीलता है। इसी प्रकार केंचुआ प्रकाश के प्रति संवेदनशील होता है। वह अंधकार की ओर गति करता है।

(2) वृद्धि-सभी जन्तुओं तथा पौधों में वृद्धि होती है। जन्तु निश्चित आयु तक ही बढ़ते हैं, जबकि पौधे अपने पूरे जीवनकाल में बढ़ते हैं।

प्रश्न 3. शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी जन्तुओं के दो- दो नाम लिखिए।

उत्तर—शाकाहारी जन्तु – गाय, बकरी

मांसाहारी – शेर, चीता

सर्वाहारी जन्तु – मनुष्य , कुत्ता

प्रश्न 4.परजीवी, मृतोपजीवी कीटभक्षी पौधे के नाम लिखिए।

उत्तर- परजीवी पौधे – अमरबेल

मृतोपजीवी पौधे – कुकुरमुत्ता

कोटभक्षी पौधे – कलश पादप ।

प्रश्न 5. छत्तीसगढ़ के राज्य पशु व राज्य पक्षी का नाम तथा वैज्ञानिक नाम लिखिए।

उत्तर-

नामवैज्ञानिक नाम
छत्तीसगढ़ का राज्य पशु – वन भैंसाब्युवेलस ब्युबेलिस
(वायसन)
छत्तीसगढ़ का राज्य पक्षी पहाड़ी मैना-ग्रेकुला
रिलिजिओसा
पेनिनसुलेरिस।

प्रश्न 6. मानव व हाथी का औसत जीवन काल कितना है?

उत्तर- मानव का औसत जीवन काल 80 से 100 वर्ष तक । हाथी का औसत जीवन काल 70 से 90 वर्ष तक।

प्रश्न 7. औषधि प्रदान करने वाले एवं खाद्य पदार्थ प्रदान करने वाले पौधे के नाम तथा पशुओं से प्राप्त होने वाले लाभों को लिखिए।

उत्तर- औषधि प्रदान करने वाले पौधे – तुलसी, बेलाडोना,सिनकोना।

खाद्य पदार्थ प्रदान करने वाले– गेहूँ मक्का, दाल, शक्कर, तेल

पशुओं से प्राप्त होने वाले लाभ

(1) खाद्य पदार्थ के रूप में

(2) यातायात के लिए

(3) चमड़ा उद्योग में

(4) ऊन प्राप्त होता है।

(5) शहद मोम

प्रश्न 8. क्या होगा जब किसी पौधे को अंधेरे कमरे में बिना पानी के सात दिनों तक रखा जाए ?

उत्तर- जब किसी पौधे को अंधेरे कमरे में बिना पानी के सात दिनों तक रखा जाए तो पौधे की पत्तियाँ धीरे-धीरे पीली पड़ जाती हैं और पौधा सूखने लगता है क्योंकि प्रकाश और पानी की अनुपस्थिति में पौधे में भोजन का निर्माण नहीं होता।

प्रश्न 9. मोटर कार में गति होती है, वह भोजन के रूप में ईंधन लेती है तथा धुएँ के रूप में उत्सर्जन भी करती है। फिर भी उसे निर्जीव कहते हैं, कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- (1) सभी सजीव श्वसन क्रिया करते हैं, मोटर कार में श्वसन क्रिया नहीं होती।

(2) सभी सजीव में संवेदनशीलता होती है, मोटर कार में संवेदनशीलता नहीं होती।

(3) सभी सजीव में वृद्धि होती है, मोटर कार में वृद्धि नहीं होती।

(4) सभी सजीव प्रजनन करते हैं, जो कि मोटर कार में नहीं होता।

इन सब कारणों से हम कह सकते हैं कि मोटर कार निर्जीव

प्रश्न 10. निम्नलिखित कथनों के सामने सही (√) या गलत (x) का चिन्ह लगाइए तथा गलत कथनों को सही कर लिखिए-

(1) गोंद पौधे द्वारा उत्सर्जी पदार्थ है।(√)

(2) कुकुरमुत्ता परजीवी पौधा है।(x)

उत्तर-कुकुरमुत्ता मृतोपजीवी पौधा है।

(3) चूहा सर्वाहारी जन्तु है। (√)

(4) सूक्ष्म जीवों का अध्ययन सूक्ष्मदर्शी यंत्र की सहायता से करते हैं।(√)

(5) जिन जन्तुओं में रीढ़ की हड्डी नहीं होती उन्हें,अकशेरुकी कहते हैं।(√)

(6) कागज बनाने के उद्योग में बाँस का उपयोग होता है।(√)

(7) सर्प अकशेरुकी जन्तु है। (x)

उत्तर-सर्प कशेरुकी जन्तु है।

Leave a Comment