जोड़ना-घटाना कक्षा चौथी गणित

Table of Contents

jodna ghatana

जोड़ना-घटाना कक्षा चौथी गणित

पटेल पारा स्कूल में कुल 438 बच्चे हैं, उनमें 198 लड़कियाँ हैं। स्कूल में लड़कों की संख्या कितनी हैं?

एक बगीचे में आम के 245, अमरूद के 368 तथा पपीते के 154 पेड़ हैं। बगीचे में कुल कितने पेड़ हैं?

एक विद्यालय में हिन्दी की 435 पुस्तकें, गणित की 412 पुस्तकें तथा अंग्रेजी की 138 पुस्तकें प्राप्त हुईं। बताओ कुल कितनी पुस्तकें प्राप्त हुईं?

एक बच्चे ने 360 पृष्ठ की कॉपी खरीदी उसने कुछ दिनों में 272 पृष्ठ लिख लिए। बताओ कितने पृष्ठ खाली रह गए?

हिन्दी, गणित और अंग्रेजी की पुस्तकों में क्रमशः 368, 370 तथा 205 पृष्ठ हैं। बताओ पुस्तकों में कुल कितने पृष्ठ हैं?

एक ग्राम पंचायत के चुनाव में पहले उम्मीदवार ने 638 मत प्राप्त किए दूसरा उम्मीदवार 758 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुआ तो बताओ पहला उम्मीदवार कितने मतों से हार गया?

अमरूद के दो बगीचों से क्रमशः 352 तथा 256 अमरूद तोड़े गए। बताओ पहले बगीचे से कितने अमरूद अधिक तोड़े गए?

जोड़ना-घटाना कक्षा चौथी गणित

एक प्राथमिक विद्यालय में 172 छात्र तथा 121 छात्राएँ दर्ज हैं। अब विद्यालय के कुल विद्यार्थियों की संख्या का आकलन करो।

अंक :-

0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ये दस अंक हैं। इन्हीं अंकों का प्रयोग कर सभी संख्याएँ
लिखी जाती हैं।

बीजांक :-

वैदिक गणित में 1 से 9 तक के अंकों को बीजांक कहते हैं। किसी संख्या काबीजांक ज्ञात करने के लिए संख्या के अंकों का योग तब तक करते हैं, जब तक एक अंक की संख्या प्राप्त न हो जाए।

उदाहरण के लिए –

35 का बीजांक ज्ञात करने के लिए इसके अंकों को जोड़ेंगे।

3+5= 8

अतः 35 का बीजांक 8 है।

इस प्रकार –

97 का बीजांक –

9+7= 16

लेकिन 16 में 2 अंक हैं।

अतः इसके अंकों को भी जोड़ेंगे

1+6=7

अतः 97 को बीजांक 7 है।

परम मित्र अंक :-

जिन 2 अंकों का योग 10 होता है, वे आपस में (एक दूसरे के) परम मित्र कहलाते हैं।

जैसे:-

1+9 = 10

1 का परम मित्र 9 है और 9 का परम मित्र 1 है

एकाधिकेन पूर्वेण

एकाधिकेन पूर्वेण का मतलब है पहले की संख्या से एक अधिक

जैसे :- 2 का एकाधिक है 3, इसी प्रकार 3 का एकाधिक है 4

एक न्यूनेन पूर्वेण

एक न्यूनेन पूर्वेण का अर्थ है पहले की संख्या से एक कम

जैसे :- 8 का एक न्यूनेन 7 है। इसी प्रकार 5 का एक न्यूनेन 4 है।