ऐकिक नियम कक्षा 5 वीं विषय गणित अध्याय 4

इन्हें याद रखें

1. ऐकिक नियम की समस्याओं में गुणा और भाग दोनों संक्रियाएँ का प्रयोग होता है।

2. इस नियम में सर्वप्रथम एक वस्तु का मूल्य ज्ञात करते हैं।

3. अनेक वस्तुओं का मूल्य ज्ञात करने के लिए गुणा करते हैं।

4. एक वस्तु का मूल्य ज्ञात करने के लिए भाग करते हैं।

5. यदि एक वस्तु का मूल्य ज्ञात हो और अधिक का मूल्य ज्ञात करना हो, तो एक वस्तु के मूल्य
में वस्तुओं की संख्या का गुणा करते हैं।