मिट्टी और पत्थर कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 26
मिट्टी और पत्थर कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 26
![मिट्टी और पत्थर कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 26 मिट्टी और पत्थर](https://onlinenavodaya.com/wp-content/uploads/2023/07/Class-5-EVS-24-1024x576.jpg)
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- हवा और पानी के समान ही मिट्टी भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
- चट्टानों के टूटने-फूटने से मिट्टी का निर्माण होता है।
- मिट्टी तीन प्रकार की होती है— 1. चिकनी मिट्टी, 2. दोमद मिट्टी, 3. रेतीली मिट्टी।
- कुछ मिट्टी में जीव या पौधे के सड़े हुए भाग मिलते हैं। ऐसी मिट्टी उपजाऊ होती है। इसे दोमट मिट्टी कहते हैं
- कुछ मिट्टी में चिकनाई अधिक होती है। इसे चिकनी मिट्टी कहते हैं। इससे खिलौने और बर्तन बनाये जाते है।
- कुछ मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होती है। इसे रेतीली मिट्टी कहते हैं। इसमें नमी ज्यादा देर नहीं रहती है।
- पेड़-पौधों या जन्तुओं के सड़े-गले पदार्थ से ह्यूमस बनता है।
- ह्यूमस से फसलों की पैदावार अधिक होती है।
- फसलों के लिए दोमट मिट्टी उपजाऊ होती है।
- पशुओं के मल-मूत्र तथा पेड़-पौधों को गड्ढे में सड़ाकर देशी खाद बनाते हैं।
- कुएँ की खुदाई करने पर कुछ गहराई तक मिट्टी मिलती है। कहीं-कहीं पीली मिट्टी, मुरम और इसके बाद पत्थर और चट्टानें भी मिलती हैं।
- पत्थर दो प्रकार के होते है- – कच्चा पत्थर, पक्का पत्थर ।
- कुछ पत्थर आसानी से टूट जाता है। यह भुरभुरा तथा रेतीला होता है।
- कुछ पत्थर कठोर होते हैं।
पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मिट्टी कैसी दिखती है? बारीक ढेले वाली या चूर्ण ।
उत्तर- मिट्टी बारीक ढेले वाली दिखती है।
प्रश्न 2. इसका रंग कैसा है ?
उत्तर- इसका रंग काला, मटमैला है।
प्रश्न 3. छूने या दबाने से मिट्टी कैसी लगती है ? उत्तर- छूने या दबाने से मिट्टी कठोर लगती है।
प्रश्न 4. सूँघने में कैसी है ?
उत्तर- पानी डालकर सूँघने में सौंधी-सौंधी खुशबू आती है।
प्रश्न 5. क्या मिट्टी में जीव या पौधों के सड़े हुए भाग भी मिलते हैं ?
उत्तर- हाँ, मिट्टी में जीव या पौधों के सड़े हुए भाग भी मिलते हैं।
प्रश्न 6. मिट्टी को खोदने से क्या कोई जीव मिट्टी में मिले ? यदि मिले तो वह किस प्रकार के हैं ?
उत्तर- मिट्टी को खोदने से उसमें केंचुआ और छोटे- छोटे सफेद जीव मिले।
प्रश्न 7. सड़े-गले, पेड़-पौधों या जन्तुओं का मिट्टी में क्या महत्व हो सकता है ?
उत्तर- • सड़े-गले, पेड़-पौधे या जन्तुओं से ह्यूमस बनता है। ऐसी मिट्टी उपजाऊ होती है। इसमें फसलों की पैदावार अधिक होती है। इसे दोमट मिट्टी कहते हैं।
प्रश्न 8. किसानों से पता करो कि कौन-सी मिट्टी उपजाऊ होती है ?
उत्तर- दोमट मिट्टी उपजाऊ होती है।
प्रश्न 9. अब बताओ कि कुम्हार किस मिट्टी से खिलौने और बर्तन बनाता है वह किस प्रकार की होती है ?
उत्तर – कुम्हार जिस मिट्टी से खिलौने और बर्तन बनाता है वह चिकना होता है। चिकनी मिट्टी से खिलौने बनाये जाते हैं। कुएँ खोदते समय जो मिट्टी की अलग-अलग परतें दिखती हैं, उसका चित्र दिया है।
प्रश्न 1. क्या परतें एक ही रंग की हैं ?
उत्तर – नहीं परतें एक ही रंग की नहीं हैं।
प्रश्न 2. मिट्टी की परतें कौन-कौन से रंग की हैं ?
उत्तर- कुछ गहराई पर लाल रंग की मुरम, फिर पीली मिट्टी इसके बाद पत्थर और चट्टानें भी मिलती हैं।
प्रश्न 3. पत्थर कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर- पत्थर दो प्रकार का होता है। कच्चा पत्थर, पक्का पत्थर ।
प्रश्न 4. पत्थरों को ऊपर से गिराओ और देखो कि कौन-सा पत्थर टूट गया? उत्तर- पत्थरों को ऊपर से गिराने पर जो टूट जाता है, वह कच्चा पत्थर है तथा जो मजबूत होता है, तथा टूटता नहीं यह पक्का पत्थर है।
प्रयोग 2. अलग-अलग पत्थरों के साथ एक प्रयोग बाल्टी या परात में पानी भर लो दोनों पत्थरों को पानी के अंदर जोर लगाकर रगड़ो। पाँच मिनट तक पत्थरों को रगड़ना इसके बाद उस बर्तन के पानी को बिना हिलाये निथार लो।
प्रश्न 1. बर्तन की तली में क्या दिखाई दे रहा है ? उत्तर- बर्तन की तली में कुछ रेत के कण, चूरा दिखाई दे रहा है। प्रयोग द्वारा सिद्ध हुआ है कि यह कच्चा पत्थर है।
प्रयोग 2. अब दूसरे पत्थरों को भी पानी में डुबाकर, पानी को निथार कर रगड़ेंगे। इन पत्थरों को रगड़ने पर भी पहले पत्थर
प्रश्न- इतना ही चूरा निकला या पहले से कम या ज्यादा ? उत्तर- इन पत्थरों को रगड़ने पर पहले से कम चूरा निकला। प्रयोग के आधार पर हम इन पत्थरों को पक्का पत्थर कहेंगे।
हमने क्या सीखा
मौखिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मिट्टी के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर- • मिट्टी के तीन प्रकार के होते हैं- 1. चिकनी मिट्टी, 2. दोमट मिट्टी, 3. रेतीली मिट्टी ।
प्रश्न 2. अच्छी फसल के लिए मिट्टी में क्या मिलाया जाता है ?
उत्तर- अच्छी फसल के लिए मिट्टी में खाद मिलाया जाता है।
प्रश्न 3. मिट्टी में क्या चीजें प्राकृतिक रूप से मिली होती हैं ?
उत्तर – मिट्टी में सरंध्रता पाई जाती है। इसमें ह्यूमस (खाद) खनिज प्राकृतिक रूप से मिली होती है।
लिखित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मिट्टी के क्या-क्या उपयोग हैं ?
उत्तर- मिट्टी का उपयोग खिलौने बनाने में, बर्तन बनाने में, घर बनाने में, पेड़-पौधे लगाने में तथा अनेक प्रकार की फसलें उगाने में किया जाता है।
प्रश्न 2. मिट्टी कैसे बनती है?
उत्तर- चट्टानों के टूटने-फूटने से मिट्टी बनती है। सूरज की गर्मी, हवा तथा वर्षा से चट्टानें टूटती हैं, जिससे मिट्टी बनती है।
प्रश्न 3. तुम चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी तथा रेतीली मिट्टी की पहचान कैसे करोगे?
उत्तर- कुछ मिट्टी में चिकनाई अधिक होती है इसे चिकनी मिट्टी कहेंगे। कुछ मिट्टी में चिकनाई, रेत तथा ह्यूमस होता है, इसे दोमट मिट्टी कहेंगे। कुछ मिट्टी में बालू अधिक मात्रा में होता है। इसमें नमी ज्यादा देर तक नहीं रहती तथा पानी कम सोखती हैं, ऐसे मिट्टी को रेतीली मिट्टी कहेंगे । मिट्टी का प्रयोग करके भी इन्हें पहचान सकते हैं।