लाभ हानि कक्षा 5 वीं विषय गणित अध्याय 3

इन्हें याद रखें

1. किसी वस्तु को खरीदने के मूल्य को क्रय मूल्य तथा बेचने के मूल्य को विक्रय मूल्य कहते हैं।

2. लाभ या हानि हमेशा क्रय मूल्य पर ज्ञात की जाती है।

3. यदि खरीदने का मूल्य, बेचने के मूल्य से अधिक है, तो हानि होती है।

4 यदि बेचने का मूल्य, खरीदने के मूल्य से अधिक होता है, तब लाभ होता है।

5. क्रय मूल्य ज्ञात करने के लिए विक्रय मूल्य से लाभ को घटाना चाहिए।

अर्थात् क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ

6. क्रय मूल्य ज्ञात करने के लिए विक्रय मूल्य में हानि को जोड़ना चाहिए।

अर्थात् क्रय मूल्य == विक्रय मूल्य + हानि

7. विक्रय मूल्य ज्ञात करने के लिए क्रय मूल्य में हानि को घटाना चाहिए।

अर्थात् विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य – हानि

8. विक्रय मूल्य ज्ञात करने के लिए क्र मूल्य में लाभ को जोड़ना चाहिए।

अर्थात् विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य + लाभ

9. लाभ ज्ञात करने के लिए विक्रय मूल्य में से क्रय मूल्य को घटाना चाहिए।

अर्थात् लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

10. हानि ज्ञात करने के लिए क्रय मूल्य में से विक्रय मूल्य को घटाना चाहिए।

अर्थात् हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य ।