प्रवास – श्री सालिम अली कक्षा 8 हिंदी

अभ्यास

प्रश्न 1. प्रवासी चिड़ियाँ किन्हें कहते हैं ? वे यात्राएँ क्यों करती है?

उत्तर- चिड़ियों की कुछ प्रजातियाँ जो एक देश से उड़कर दूसरे देश को चली जाती है और वहाँ कुछ समय बिताकर फिर लौट आती है, उन्हें प्रवासी चिड़ियाँ कहते हैं। वे अनुकूल मौसमी स्थितियों वाले स्थानों तक पहुँचने के लिए तथा वहाँ प्रजनन करने के लिए इस तरह की लम्बी यात्राएँ करती हैं।

प्रश्न 2. चिड़ियों के प्रवास से सम्बन्धित सबसे विशिष्ट बात क्या है?

उत्तर-चिड़ियों के प्रयास से सम्बन्धित सबसे विशिष्ट बात यह है कि उनका प्रवास बिल्कुल नियमित होता है। उनका रास्ता भी आने-जाने का एक ही होता है। उनकी यात्राओं की भविष्यवाणी तक की जा सकती है। समय में बहुत कम अन्तर होता है अर्थात् समय भी निश्चित होता है।

प्रश्न 3. मुम्बई के पीलक और पतरिंगे प्रवास के लिए कब और कहाँ जाते हैं ?

उत्तर – मुम्बई के पीलक और परिंग प्रवास के लिए मानसून के दौरान शहरी इलाका छोड़कर बोड़ी दूर दक्षिण के पठार या मध्य भारत की ओर चले जाते हैं और सितम्बर के शुरू में लौट आते हैं, ये स्थानीय प्रयास के लिये जाते हैं, जो इनके लिये लाभप्रद हो सकता है।

प्रश्न 4. चिड़ियाँ अपने प्रवास के लिए क्या-क्या तैयारियाँ करती है ?

उत्तर-चिड़ियाँ अपने प्रयास के पहले कुछ तैयारियाँ करती हैं। दे खाना अधिक मात्रा में खाती है ताकि चर्बी की एक तह-सी बैठ जाये जो उसकी यात्रा में उनके शरीर को ताकत प्रदान करती रहे। कुछ चिड़ियाँ अभ्यास करना और डूण्ड बनाकर उड़ना सीखना शुरू कर देती हैं।

प्रश्न 5. चिड़ियों को यात्रा के दौरान किन बातों का खतरा रहता है?

उत्तर- चिड़ियों को यात्रा के दौरान आक्रामकों तथा बुरे मौसम- आँधी, अंधड़ में फँस जाती हैं, विशेष रूप से जब वे ऊँचाई पर उड़ रही होती हैं। इसमें बहुत-सी चिड़ियाँ मर जाती है। यात्रा हमेशा कठिन होती है।

प्रश्न 6. प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के लिए किन तरीकों को अपनाया जाता है ?

उत्तर—प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के लिए पक्षियों को पकड़कर उनकी टाँगों में एल्यूमीनियम के छल्ले पहनाये जाते है, रजिस्टर में लिखा जाता है और फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। ये छल्ले उपयुक्त नामों के बने होते हैं। उन छल्लों पर क्रम संख्या और छल्ला पहनाने वाले का पता दिया रहता है।

प्रश्न 7. प्रवासी चिड़ियाँ रात में ही यात्रा क्यों करती है ?

उत्तर- प्रवासी चिड़ियाँ रात में यात्रा इसलिए करती है क्योंकि रात में आक्रामकों से कम खतरा रहता है। बुरे मौसम, अंधड़ आदि से बचने के लिये, रात में ही यात्रा करती हैं।

प्रश्न 8. कुतुबनुमा का क्या अर्थ है ? यह पक्षियों की यात्रा में कैसे सहयोग करती है ?

उत्तर-कुतुबनुमा का अर्थ है- दिक सूचक यंत्र जिससे दिशा का ज्ञान होता है। इसी के आधार पर चिड़ियाँ सूर्य के कोण के अनुसार मार्ग निर्धारित करती है। चिड़ियों का पथ प्रदर्शन दिन में सूरज तथा रात में तारे करते हैं।

प्रश्न 9. पक्षियों की प्रवास यात्रा हमेशा कठिन और बकाऊ होती है। क्यों ?

उत्तर-पक्षियों की प्रवास यात्रा हमेशा कठिन और बकाऊ इसलिए होता है समुद्रों को पार करने में चिड़ियों को काफी समय लगता है वे बिना रुके उड़ते हैं। अक्सर दल बुरे मौसम आंधी, अंधड़ आदि में फँस जाते हैं, विशेष रूप से, जब वे जमीन पर उड़ रहे होते हैं। ऐसे में बहुत- सी चिड़ियाँ मर जाती हैं।

Leave a Comment