पर्यावरण अध्याय – 1 मेरी गुड़िया (कक्षा – 3)
सीखने के प्रतिफल
- समीपस्थ परिवेश में उपलब्ध पेड़ों की पत्तियों, तनों एवं छाल को साधारण अवलोकन द्वारा पहचाने जाने वाले लक्षणों (आकार, रंग, बनावट, गंध) के आधार पर पहचानता है।
- विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों, जन्तुओं और पौधों के लिए पानी तथा भोजन की उपलब्धता एवं घर तथा परिवेश में जल के उपयोग का वर्णन करते हैं।
- मौखिक / लिखित / अन्य तरीकों से परिवार के सदस्यों की भूमिका, परिवार का प्रभाव (गुणों / लक्षणों / आदतों / व्यवहार में) मिलजुलकर रहने की आवश्यकता का वर्णन करते हैं।
मौखिक
1. हमारे शरीर में कौन-कौन से अंग दो-दो हैं? 2. दर्जी, गाने वाला और शिक्षक अपना काम करते समय किन-किन अंगों का उपयोग करेंगे।
लिखित
1. यदि जीभ एवं हाथ न हों तो क्या परेशानी होगी, लिखो।
2. नीचे दिए गए शब्दों में से जो शब्द अलग है उस पर गोला लगाओ और उससे जुड़े शरीर के अंग का लिखो-
(1) खाना, पीना, बोलना, चलना ——- पैर——-
(ii) चलना, सुनना, दौड़ना, कूदना ——————-
(iii) पकड़ना, लिखना, भागना, छूना ——————
(iv) रोना, चबाना, देखना, घूरना ——————
(v) कठोर, कोमल, गरम, देखना ——————
खोजो आस-पास
1. पता करो कि तैरने में हमारे कौन-कौन से अंगों का उपयोग होता है?