पर्यावरण अध्याय – 21 जरा संभल के (कक्षा – 3)
सीखने के प्रतिफल
- अपने घर / शाला / आस-पास की वस्तुओं, संकेतों (पात्र, स्टोव, यातायात, संप्रेषण के साधन साइनबोर्ड) स्थान (विभिन्न प्रकार के घर / आश्रय, बस गतिविधियाँ (लोगों के कार्यों, खाना बनाने की प्रक्रिया आदि) को पहचानता है।
- वर्तमान एवं भूतकाल (व्यस्कों के साथ) वस्तुओं तथा गतिविधियों (जैसे-कपड़ों बर्तनों खेले जाने वाले खेलों / व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में अंतर करता है।
- दिशाओं, वस्तुओं की स्थिति, सामान्य नक्शे में जगहों / घर/ कक्षा / शाला को संकेतों/चिन्हों अथवा मौखिक रूप से पहचान पाता है।
- दैनिक जीवन की गतिविधियों में वस्तुओं के गुणों तथा मात्राओं का अनुमान लगाता है तथा उन्हें संकेतों एवं अमानक इकाईयों (बित्ता / चम्मच/मग) आदि द्वारा जाँच करता है।
- चित्र, ड्राईंग तथा आकृतियाँ बनाता है, किसी A वस्तु का ऊपर सामने, पार्श्व दृश्य बनाता है, कक्षा-कक्ष, घर, शाला के हिस्से आदि का नक्शा बनाता है। स्लोगन तथा कविता आदि बनाता है।
हमने क्या सीखा
नजर हटी दुर्घटना घटी (जल्दबाजी और असावधानी के कारण दुर्घटना घट सकती है।)
मौखिक
1.दुर्घटनाएँ कब-कब हो सकती हैं?
2.केले के छिलके को सड़क पर फेंकने से क्या हो सकता है?
लिखित
1. रिक्त स्थान की पूर्ति करो का संकेत देती है।
(i) लाल बत्ती हमें …………………………….. (रूकने / चलने)
(ii)…………………………. हमें दुर्घटना से बचाती है। (लापरवाही / सावधानी)
2. सड़क पर चलते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
3. सड़क पर यातायात के संकेत क्यों लगे होते हैं?
खोजो आस-पास
यातायात के संकेतों के चित्र बनाकर अपनी कक्षा में लगाओ।