इब्राहीम गार्दी – श्री वृंदावन लाल वर्मा कक्षा 8 हिंदी

अभ्यास

पाठ से-

प्रश्न 1. इब्राहीम गार्दी कौन था? उसने किस युद्ध में भाग लिया था?

उत्तर- इब्राहीम गार्दी मराठों का सेनापति था। उसने 1761 ई. के पानीपत के में भाग लिया था। युद्ध

प्रश्न 2. अहमदशाह अब्दाली इब्राहीम गार्दी से घृणा क्यों करता था ?

उत्तर-अहमदशाह अब्दाली इब्राहीम गार्दी से घृणा इसलिए करता या क्योंकि इब्राहीम मुसलमान होकर भी मराठों का सेनापति बना तथा मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध किया।

प्रश्न 3. पानीपत का युद्ध कब हुआ था और यह किस-किस के बीच हुआ था ?

उत्तर- पानीपत का युद्ध सन् 1761 में हुआ। यह अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच हुआ।

प्रश्न 4. शुजाउद्दौला इब्राहीम को अब्दाली के समक्ष उसी समय क्यों नहीं पेश करना चाहता था ?

उत्तर-इब्राहीम काफी घायल हो गया था। इसलिए शुजाउद्दौला ने अब्दाली के सामने इब्राहीम को पेश नहीं करना चाहता था।

प्रश्न 5. किसके मारे जाने पर इब्राहीम गार्दी दुःखी हुआ ?

उत्तर- सदाशिव राव तथा विश्वास राव के मारे जाने पर इब्राहीम गार्दी दुःखी हुआ।

प्रश्न 6. इब्राहिम गार्दी के नजरिए में मुसलमान कौन है ?

उत्तर – इब्राहिम गार्दी के अनुसार मुसलमान वह है जो आत्मा से इस्लाम को मानता हो तथा अपने मुल्क के साथ गद्दारी न करता हो।

प्रश्न 7. अपने जख्मों की पीड़ा को दबाते हुए इब्राहीम ने अब्दाली को क्या उत्तर दिया ?

उत्तर- इब्राहीम ने अपने जख्मों की पीड़ा को दबाते हुए कहा, “खुदा अरबी, फारसी या पश्तों जबान को ही समझता है क्या ? वह मराठी या फ्राँसीसी नहीं जानता ? क्या ख़ुदा राम नहीं है और क्या राम और रहीम अलग-अलग है” ?

प्रश्न 8. अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी को क्या सजा दी ?

उत्तर- अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी के टुकड़े-टुकड़े करके वध करने की आज्ञा दी।

प्रश्न 9. कहानी से वाक्य चुनकर लिखिए जिनसे इस्लाम धर्म की विशेषताएँ प्रकट होती हो ?

उत्तर-

(1) “जो अपने मुल्क के साथ गद्दारी करे, जो अपने मुल्क को बरबाद करने वाले परदेशियों का साथ दे, वह मुसलमान नहीं।”
(2) “ख़ुदा अरबी, फारसी या पश्तो जबान को ही समझता है। क्या ? वह मराठी या फ्रांसीसी जानता ? क्या ख़ुदा राम नहीं है और क्या राम और रहीम अलग-अलग हैं ?”

प्रश्न 10. यदि अपनी जान बचाने के लिए इब्राहीम तौबा कर लेता, तो आप उसके सम्बन्ध में क्या राय बनाते ?

उत्तर- यदि अपनी जान बचाने के लिए इब्राहीम तौबा कर लेता तो हम उसे कायर एवं स्वार्थी कहते।

प्रश्न 11. इब्राहीम गार्दी के गुणों को शीर्षकों के रूप में लिखिये।

उत्तर- इब्राहमी गार्दी के गुण- (i) महान सेनापति, (ii) देशभक्त (iii) धर्म-प्रेमी, (iv) ईमानदार, (v) वीर, (vi) कर्त्तव्यपरायण, (vii) निर्भीक ।

12. किसने कहा? किससे कहा?

(क) “इस समय वह घायल पड़ा है।”

उत्तर- सिराजुद्दौला ने अब्दाली के दूत से कहा।

(ख) “मुसलमान होकर फिरंगी जबान पढ़ी। फिर मराठों की नौकरी की।

उत्तर-अहमदशाह अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी से कहा।

(ग) “जो अपने मुल्क को बरबाद करने वाले परदेशियों का साथ दे वह मुसलमान नहीं।”

उत्तर-अहमदशाह अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी से कहा।

(घ) “मेरे इस तन के टुकड़े हो जाने से रूह के टुकड़े तो होंगे नहीं।”

उत्तर- इब्राहीम गार्दी ने अहमदशाह अब्दाली से कहा।

Leave a Comment