अंकों के मान : जातीय मान स्थानीय मान व सन्निकट मान / Caste value, local value and approximate value


अंकों के दो मान होते हैं- जातीय मान स्थानीय मान व सन्निकट मान


वास्तविक या शुद्ध या जातीय मान-

किसी अंक का वह मान जो कभी भी नहीं बदलता है, उसे वास्तविक या शुद्ध मान कहते हैं.
जैसे-238 में दो का वास्तविक मान 2, तीन का वास्तविक मान 3 तथा आठ का वास्तविक मान 8 है.


स्थानीय मान-

किसी अंक का वह मान, जो उसके स्थान विशेष की स्थिति के अनुसार बदलता रहता है, उसे स्थानीय मान कहा जाता है.
जैसे-238 में 2 सैकड़े के स्थान पर है, अतः 2 का स्थानीय मान 200 होगा, 3 दहाई के स्थान पर है, अतः 3 का स्थानीय मान 30 होगा तथा 8 इकाई के स्थान पर है, अतः 8 का स्थानीय मान 8 ही होगा.

सन्निकट मान

सन्निकट मान का अर्थ है किसी संख्या को 10, 100, 1000,10000 आदि के शुद्ध रूप में या उनके गुणजों के रूप में व्यक्त करना.
जैसे-78 का दहाई रूप में सन्निकट का मान 80 होगा और 72 का सन्निकट मान 70 होगा.

जातीय मान स्थानीय मान व सन्निकट मान: महत्वपूर्ण प्रश्न

सोलह लाख आठ सौ तेरह को लिखा जाता है? (2010)
a. 16813
b. 160830
c. 1600813
d. 160813

संख्या 30746 में किस संख्या का स्थानीय मान सबसे अधिक है? (2006)

संख्या 214.56 में अंक 5 का स्थानीय मान क्या है? (2010)

16268 का सन्निकट मान क्या है? (2007)
a. 16200
b. 16300
c. 16260
d. 16270

दो लाख, दो हजार को अंको द्वारा लिखने पर प्राप्त होता है? (2021)