जन्तुओं का भोजन कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 16
जन्तुओं का भोजन कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 16
याद रखने योग्यं महत्वपूर्ण बातें
- जीवित रहने के लिए हर जीव-जन्तु को भोजन की आवश्यकता होती है।
- सभी जीव-जन्तुओं का भोजन एक जैसा नहीं होता है।
- पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली चीजें खाते हैं, उस जन्तु को शाकाहारी कहते हैं। जैसे- खरगोश, घोड़ा, बकरी, गाय आदि।
- ऐसे जन्तु जो केवल जन्तुओं और उसके अंडे खाते हैं, उसे माँसाहारी कहते हैं। जैसे-शेर, चीता, मेढक, मकड़ी, साँप।
- ऐसे जन्तु जो पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली वस्तुएँ खाते हैं और दूसरे जन्तुओं को भी खाते हैं उसे सर्वाहारी कहते हैं जैसे-मनुष्य, चूहा, मुर्गी, कुत्ता, बिल्ली।
- 6. ऐसे जन्तु जो दूसरे जन्तुओं से भोजन प्राप्त करते हैं, परन्तु उसे मारते नहीं हैं, उसे परजीवी कहते हैं। जैसे—जूँ, जोंक, खटमल, मच्छर, कृमि (फीता कृमि) ।
- प्रत्येक जन्तुओं के भोजन लेने का ढंग अलग-अलग रहता है।
- गाय जुगाली करती है।
- छिपकली अपने भोजन (कीड़ों) को निगल लेती है।
- हाथी सूँड की मदद से भोजन करता है।
पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. इस तालिका को देखकर बताओ कि केवल पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली चीजें (फल, फूल, अनाज, फूलों का रस इत्यादि) खाने वाले जन्तु कौन- से हैं ?
उत्तर- केवल पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली चीजें खाने वाले जन्तु – बंदर, मधुमक्खी, गाय, बकरी, भैंस, खरगोश आदि हैं। ऐसे जन्तुओं को शाकाहारी कहते हैं।
प्रश्न 2. केवल दूसरे जन्तु एवं उनके अंडों को खाने वाले जन्तु कौन से हैं?उत्तर- केवल जन्तु एवं उनके अंडों को खाने वाले जन्तु–साँप, गिद्ध, मेढक, छिपकली, शेर, चीता आदि हैं। इन्हें मांसाहारी कहते हैं।
प्रश्न 3. ऐसे जन्तुओं के नाम लिखो जो पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली वस्तुएँ खाते हैं, और दूसरे जन्तु को भी खाते हैं।
उत्तर- ऐसे जन्तुओं के नाम जो पेड़-पौधे और उनसे मिलने वाली वस्तुएँ खाते हैं और दूसरे जन्तु को भी खाते हैं जैसे- कुत्ता, बिल्ली, मनुष्य, चूहा, मुर्गी, कौआ। ऐसे जन्तुओं को सर्वाहारी कहते हैं।
प्रश्न 4. ऐसे जन्तुओं के नाम लिखो जो दूसरे जन्तुओं से भोजन प्राप्त तो करते हैं, पर उन्हें मारते नहीं।
उत्तर- • ऐसे जन्तुओं के नाम जो दूसरे जन्तुओं से भोजन प्राप्त करते हैं पर उन्हें मारते नहीं हैं— जूँ, जोंक, खटमल, मच्छर, कृमि । ऐसे जन्तुओं को परजीवी कहते हैं। हमने क्या सीखा।
मौखिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मछली क्या खाती है ?
उत्तर- मछली, पानी में रहने वाले छोटे-छोटे कीड़े- मकोड़े, सड़े-गले अनाज के दाने, खाद्य पदार्थ, काई आदि खाती है।
प्रश्न 2. हाथी की सूंड उसे भोजन करने में कैसे मदद करती है ?
उत्तर- हाथी की सूंड़, लंबी तथा नीचे का भाग मुड़ा हुआ होता है जो हमारे हाथों जैसा कार्य करता है। इनकी सूँड़ में हड्डी नहीं होती है इस कारण सूँड़ आसानी से मुड़ जाता है। अपने सूँड़ के मुड़े हुए भाग से घास, पैरा तथा अन्य खाद्य पदार्थों को रखकर मुँह तक पहुँचाने में मदद करती है।