हड्डियाँ कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 17
हड्डियाँ कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 17
![हड्डियाँ कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 17 हड्डियाँ](https://onlinenavodaya.com/wp-content/uploads/2023/07/Class-5-EVS-15-1024x576.jpg)
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- हमारे शरीर में 206 हड्डियों से जो ढाँचा बनता है, उसे कंकाल कहते हैं।
- खोपड़ी मस्तिष्क को सुरक्षित रखती है।
- पसलियाँ शरीर के अन्दर नाजुक अंगों की रक्षा करती हैं।
- रीढ़ की हड्डी पीठ पर होती है, जो हमारे शरीर को झुकने व सीधा करने में सहायक होती है।
- कंधे पर पीठ की ओर दो तिकोनी हड्डियाँ होती हैं।
- जहाँ एक हड्डी दूसरी हड्डियों से जुड़ी होती है, उसे जोड़ या संधि कहते हैं।
- हड्डियों में उपस्थित जोड़-कब्जा जोड़, कन्दुक खलिका जोड़, सर्पी जोड़, घूर्णन जोड़।
- हमारे शरीर में कई प्रकार की हड्डियाँ होती हैं- रीढ़ (पीठ) की हड्डी, कंधे की हड्डी, कूल्हे की हड्डी, छाती की हड्डी (पसली) हाथों और पैरों की हड्डी ।
- रीढ़ की हड्डी के सहारे ही हमारा शरीर खड़ा रह सकता है।
- हमारे शरीर में कुल 206 हड्डियाँ हैं। ये हमारे शरीर को आकृति प्रदान करती हैं।
- कन्दुक खलिका जोड़ का उदाहरण कंधे एवं कूल्हे की हड्डियाँ हैं।
- बाँह की हड्डी का ऊपरी गोलाकार सिरा कंधे के पास के गड्ढे में मूसल की तरह घूमता है। इसे ऊखल संधि कहते हैं।
- कोहनी एवं घुटने पर की हड्डियाँ एक ही दिशा में मुड़ते हैं। जैसे दरवाजे का कब्जा एक ही ओर खुलता है। इसलिए इसे कब्जा जोड़ कहते हैं।
पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. शरीर के कौन-कौन से अंग मुड़ते हैं?
उत्तर- शरीर के बाँह, ऊँगलियाँ, घुटने, कलाइयाँ, गर्दन अँगूठे, जाँघ एवं रीढ़ की हड्डी ये अंग मुड़ते हैं।
प्रश्न 2. यदि तुम्हारे शरीर में हड्डियाँ नहीं होतीं तो
उत्तर- यदि हमारे शरीर में हड्डियाँ नहीं होतीं तो शरीर कैसे खड़ा रह पाता, क्योंकि हड्डियाँ ही शरीर कोआकार तथा आधार प्रदान करती हैं। हड्डियाँ हमारे शरीर के आंतरिक अंगों की रक्षा करती हैं। हड्डी के बिना मानव न शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती।
प्रश्न 3. ऐसे जन्तुओं के नाम लिखो, जिसके शरीर में हड्डियाँ नहीं होती हैं?
उत्तर- मच्छर, मक्खी, केंचुआ, जॉक, कृमि जैसे जंतुओं के शरीर में हड्डियाँ नहीं होती हैं।
हमने क्या सीखा
मौखिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. हमारे शरीर का ढाँचा किसका बना होता है? उत्तर- हमारे शरीर का ढाँचा हड्डियों का बना होता है ।
प्रश्न 2. ऊखल संधि किसे कहते हैं?
उत्तर- हमारी बाँह की हड्डी ऊपरी गोलाकार सिरा कंधे के पास के गड्ढे में मूसल की तरह घूमती है। इसे ऊखल संधि कहते हैं।
लिखित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. हमारे शरीर में हड्डियों क्या कार्य हैं?
उत्तर- हमारे शरीर में हड्डियों के निम्नलिखित कार्य हैं-
- हड्डियाँ हमारे शरीर को आकार तथा आधार प्रदान करती हैं।
- हड्डियाँ शरीर को हिलाने-डुलाने में मदद करती हैं।
- हड्डियाँ हमारे शरीर के आंतरिक अंगों जैसे- हृदय, फेफड़ा, मस्तिष्क आँतों आदि नाजुक अंगों को बाहरी चोट लगने से बचाती हैं।
प्रश्न 2. कब्जा जोड़ के बारे में तुम क्या जानते हो? उदाहरण सहित लिखो । उत्तर- कब्जा जोड़ कोहनी और घुटने में पाई जाती है। यह जोड़ केवल एक ही दिशा में मुड़ता है। जैसे- दरवाजे में लगा कब्जा केवल एक ही दिशा में खुलता है।