हटरी कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 18
हटरी कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 18
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- गाँव या कस्बों में छोटे रूप बाजार लगता है, जहाँ हम अपनी जरूरतों का सामान खरीदते हैं, उसे हटरी कहते हैं।
- हटरी में खिलौने, सब्जियाँ, खाने-पीने की चीजें तथा घरों में उपयोग आने वाली चीजें मिलती हैं।
- हटरी में सुबह दुकानें लगती हैं और शाम को हटा ली जाती हैं।
- हटरी में आस-पास के गाँव के लोग सामान बेचने आते हैं और खरीदने भी आते हैं। 5. हटरी सप्ताह में एक दिन लगती है।
- हटरी में अलग-अलग जगह रहने वाले रिश्तेदार भी सामान खरीदने आते हैं।
- हटरी में फल, सब्जियाँ, मिठाईयाँ बेचने वाले लोग चिल्ला-चिल्लाकर अपने चीजों की तारीफ करते हुए बेचते हैं।
पाठ 5 के मध्य के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मुन्नी और किसना को माँ क्यों मना करती होगी ?
उत्तर- क्योंकि माँ हटरी जाती है और हटरी में बहु भीड होती है। इसलिए माँ मना करती है। होगी।
प्रश्न 2. तुम्हारे आस-पास हटरी कहाँ लगती है?
उत्तर- हमारे आस-पास हटरी टिकरापारा, आमा-पारा, गुढ़िहारी, फाफाडीह, तेलीबाँधा, चंगोरा भाठा में लगती है।
प्रश्न 3. तुम्हारे यहाँ हटरी किस दिन लगती है? उत्तर- हमारे यहाँ हटरी रोज लगती है।
प्रश्न 4. तुम्हारे यहाँ पर लोग हटरी जाने के लिए कौन-कौन से साधन अपनाते हैं?
उत्तर- हमारे यहाँ पर लोग हटरी जाने के लिए साइकिल, रिक्शा जैसे साधन अपनाते हैं। कुछ लोग पैदल भी जाते हैं।
प्रश्न 5. तुम्हारे यहाँ लगने वाली हटरी में कहाँ-कहाँ से लोग आते हैं ?
उत्तर—हमारे यहाँ लगने वाली हटरी में आस-पास के गाँव से लोग आते हैं।
प्रश्न 6. हटरी में जरूरत की क्या-क्या चीजें मिलती है?
उत्तर- हटरी में ताजी साग-सब्जियाँ, फल, मनिहारी का सामान, छोटे-छोटे खिलौने आदि चीजें मिलती हैं।
हमने क्या सीखा
मौखिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. गाँव के लोग आवश्यकता की वस्तुएँ कहाँ से खरीदकर लाते हैं?
उत्तर—गाँव के लोग आवश्यकता की वस्तुएँ हटरी से खरीदकर लाते हैं।
प्रश्न 2. हटरी में मनिहारी की दुकान में कौन-कौन सी वस्तुएँ मिलती हैं?
उत्तर- हटरी में मनिहारी की दुकान में चूड़ी, माला, रिबन, कंघे, ताले, डिब्बियाँ, टिकली, छोटे-छोटे प्लास्टिक के खिलौने, दर्पण आदि वस्तुएँ मिलती हैं।
लिखित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. हटरी में कौन-कौन सी दुकानें लगती हैं?
उत्तर- हटरी में मनिहारी, फल, रेडीमेड कपड़े, खिलौने, मिट्टी के खिलौने एवं बर्तन, सब्जियों की दुकानें लगती हैं।
प्रश्न 2. हटरी में कौन – कौन से फल एवं सब्जियाँ बिकते है?उत्तर – हटरी में केला, संतरा, सीताफल, जाम, जामुन, बेर तथा भाजी, भिंडी, करेला, लौकी, कुम्हड़ा, सेमी, बरबट्टी, स मिर्ची आदि सब्जी बिकते देखा है।
प्रश्न 3. हटरी से क्या फायदे होते हैं?
उत्तर- सप्ताह में एक दिन हटरी लगती है। सामान बेचने वाले अपने सामान को इकट्ठा करके रखते हैं फिर उसे हटरी में बेचने के लिए ले जाते हैं। खरीदने वाले भी व सप्ताह भर के लिए कुछ चीजें इकट्ठा खरीद कर ले आते हैं। इससे दोनों के समय की बचत होती है।
प्रश्न 4. हटरी नहीं लगते तो क्या-क्या कठिनाईयाँ हो सकती है।
उत्तर- हटरी नहीं लगते तो हमें निम्नलिखित कठिनाईयाँ हो सकती है-
- घरों में उपयोग आने वाले चीजें जैसे-सब्जियाँ तथा खाने-पीने की चीजें आसानी से नहीं मिलती।
- सप्ताह में हटरी एक दिन लगती है। इस कारण बेचने वाले भी बहुत सारा सामान इकट्ठा करके रखते हैं। खरीदने वाले भी सामान सप्ताह भर के लिए खरीदते हैं इससे दोनों के समय की बचत होती है।
- खिलौने, कपड़े, बर्तन खरीदने शहर जाना पड़ता।