कम्प्यूटर का कमाल कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 30
कम्प्यूटर का कमाल कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 30
![कम्प्यूटर का कमाल कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 30 कम्प्यूटर का कमाल](https://onlinenavodaya.com/wp-content/uploads/2023/07/Class-5-EVS-28-1024x576.jpg)
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- कम्प्यूटर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है।
- यह यंत्र मानव मस्तिष्क की तरह कार्य करता है।
- इस मशीन की याददाश्त मनुष्य की तरह होती है।
- इसमें आँकड़े इकट्ठे करने की अद्भुत क्षमता होती है।
- इसके आ जाने से मनुष्य का काम सरल हो गया है।
- विद्यार्थी घर बैठे कम्प्यूटर से पढ़ाई कर सकते हैं।
- आजकल तो कम्प्यूटर द्वारा चित्र बनाया जा सकता है।
- छपाई की जाती है, चिकित्सक भी इसका उपयोग कर रहे हैं।
- हम कम्प्यूटर में बहुत सा डाटा (सूचनाएँ) संचित कर सकते हैं।
- बिजली का बिल कम्प्यूटर द्वारा बनाये जाते हैं।
- कम्प्यूटर का आकार बाक्स जैसा होता है। इसमें अनेक उपकरण होते हैं। जैसे—मॉनीटर, की बोर्ड, माऊस, सी.पी. यू. प्रिंटर, स्पीकर।
- विद्यार्थी कम्प्यूटर द्वारा इंटरनेट में अपना रिजल्ट पता कर लेते हैं।
- इन्टरनेट द्वारा दुनिया के अनेकों कम्प्यूटर एक-दूसरे को जानकारी दे सकते हैं।
- ई-मेल (इलेक्ट्रॉनिक मेल) द्वारा कुछ भी ख़बर चंद मिनटों में पहुँचाया जा सकता है।
पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कम्प्यूटर के कामों की सूची बनाओ।
उत्तर- विद्यालय में गुणा-भाग के प्रश्न हल करता है। छात्रों का रिकार्ड रखना, परीक्षा परिणाम तैयार करना। कार्यालयों में फाइलों का रिकार्ड रखना, बिल बनाना। बैंक में खातों का रिकार्ड रखना, पैसा जमा करना और निकालने का हिसाब रखना ।
घरों में– वीडियो गेम खेलना, फिल्म देखना, गाना सुनना, अपने प्रियजनों को लिखना । यातायात में – बस, रेल, हवाई जहाज के टिकिट अरक्षण करना, रेल, हवाई जहाज आने की सूचना देना।
बाजार में – स्टोर और शॉपिंग माल में कम्प्यूटर बिल बनाने का काम करता है। साथ ही स्टाक भी बताता है।
डिजाइन बनाने में – वास्तुशास्त्री और इंजीनियर कम्प्यूटर की मदद से नए-नए डिजाइन तैयार करते हैं।
अस्पतालों में – सही बिमारी का पता लगाने में किया जाता है ।
फोटो उतारना, कार्टून फिल्में बनाना, समय और तारीख देखना, दूर बैठे व्यक्ति का जवाब प्राप्त करना। यह कम्प्यूटर का काम है।
प्रश्न 2. तुम्हारे आस-पास कोई ऑफिस या दुकान है, जहाँ कम्प्यूटर लगा हो ? पता करो वहाँ कम्प्यूटर की मदद से कौन-कौन से काम होते हैं ?
उत्तर— ऑफिस में फाइलों का नम्बर बताना, महीने भर का बजट बनाना, कर्मचारियों का वेतनमान तैयार करना, आय-व्यय का हिसाब रखना। दूकानों में खरीदे गये सामानों का बिल बनाना, सामान के स्टाक भी बताना। यह सब काम कम्प्यूटर की मदद से होता है।
हमने क्या सीखा
मौखिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कम्प्यूटर का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है ?
उत्तर – कम्प्यूटर का उपयोग कार्यालय, विद्यालय, बैंक, यातायात में, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में, घर में, अस्पताल में, बाजार में, डिजाइन बनाने में इसका उपयोग होता है
प्रश्न 2. कम्प्यूटर के मॉऊस का क्या कार्य है ? उत्तर- मॉऊस पर एक दो या तीन बटन होते हैं, मॉऊस कम्प्यूटर से तार द्वारा जुड़ा होता है। मॉऊस स्क्रीन पर मौजूद पॉइंटर को चलाता है।
लिखित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कम्प्यूटर के प्रमुख भागों के नाम लिखो।
उत्तर- कम्प्यूटर के प्रमुख भागों के नाम की बोर्ड, मॉऊस, सी.पी.यू., स्कैनर, प्रिंटर, डिस्क, स्पीकर, फ्लॉपी है।
प्रश्न 2. की-बोर्ड का क्या कार्य है ?
उत्तर- की-बोर्ड एक इनपुट डिवाइस है। इसके माध्यम से हम सी.पी. यू. को सूचना भेजते हैं की-बोर्ड से कोई चिट्ठी टाइप की जा सकती है। इससे अक्षरों को छोटा-बड़ा लिख सकते हैं। कोई भी डाटा इनपुट कर सकते हैं। इसमें संकेत भी होते हैं।
प्रश्न 3. कम्प्यूटर से ई-मेल कैसे किया जाता है ? उत्तर- यदि पत्र भेजना हो, तो उसे कम्प्यूटर पर टाइप किया जाता है। फिर उसे जिसके पास पत्र भेजना हो, उसका ई-मेल पता टाइप करके भेज देते हैं। कुछ ही देर में उसका जवाब मिल जाता है। बच्चे अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपना नाम, रोल नम्बर, केन्द्र का नाम, केन्द्र क्रमांक, कक्षा का बटन दबाते हैं फिर परीक्षा परिणाम, प्राप्तांक, प्रतिशत, श्रेणी मालूम हो जाती है। अर्थात् ई-मेल द्वारा पत्र भेजना और जवाब प्राप्त करना इसके लिए अंग्रेजी के छोटे अक्षरों में अपना नाम लिखेंगे स्पेलिंग का बटन दबायेंगे। फिर बिना जगह छोड़े @ का निशान लगायेंगे। इसके बाद पते में yahoo टाइप करेंगे।
प्रश्न 4. कम्प्यूटर टाइप मशीन से किस प्रकार बेहतर है ? बताओ।
उत्तर- कम्प्यूटर में टाइप मशीन से जल्दी कार्य होता है। टाइप मशीन में गलत छप गया, तो उसे मिटा या हटा नहीं सकते। कम्प्यूटर में cls कमांड द्वारा गलत छपे शब्द को मिटाकर सही शब्द लिख सकते हैं। इसलिए कम्प्यूटर-टाइप मशीन से बेहतर है।