पूर्ववर्ती और परवर्ती संख्या/ Preceding and Following numbers

पूर्ववर्ती और परवर्ती संख्या

पूर्ववर्ती संख्या (Predecessor Number)

किसी संख्या के ठीक पहले आने वाली संख्या को उस संख्या का पूर्ववर्ती संख्या कहते है। या किसी मूल संख्या में एक घटाने पर प्राप्त संख्या को पूर्ववर्ती संख्या कहते हैं।

जैसे :- 50 का पूर्ववर्ती संख्या 49 है। 50 में एक घटाने पर 49 प्राप्त होता है या 50 से पहले आने वाली संख्या 49 है।

परवर्ती संख्या ( Successor Number)

किसी संख्या के ठीक पहले आने वाली या किसी संख्या पर एक जोड़ने से प्राप्त संख्या को परवर्ती संख्या कहते हैं।

जैसे:- 60 का परवर्ती संख्या 61 होगा। 60 के बाद 61 आता है या 60 में एक जोड़ने पर 61 प्राप्त होता है।

पूर्ववर्ती और परवर्ती संख्या पर महत्वपूर्ण प्रश्न

चार अंको के सबसे छोटी संख्या के पूर्ववर्ती संख्या बताओ?

99 के पूर्ववर्ती संख्या और परवर्ती संख्या के गुणनफल क्या होगा?

किसी भी संख्या के परवर्ती व पूर्ववर्ती संख्या के बीच अंतर कितना होता है?

संख्या 500 के पूर्ववर्ती संख्या और परवर्ती संख्या के योगफल कितना होगा?

किसी संख्या के परवर्ती संख्या भाज्य और पूर्ववर्ती संख्या भाजक हो तो शेषफल कितना होगा?

10000 का पूर्ववर्ती संख्या कितना है?

3333 किसी संख्या का परवर्ती संख्या है तो मूल संख्या को बताओ?

5 का परवर्ती संख्या और 7 का पूर्ववर्ती संख्या के गुणनफल कितना होगा?

709 के परवर्ती संख्या और 907 के पूर्ववर्ती संख्या के योगफल कितना होगा?

पूर्ववर्ती, परवर्ती और मूल संख्या में सबसे बड़ा कौन होता है?