सम संख्या और विषम संख्या / Even Number and Odd Number
सम संख्या और विषम संख्या / Even Number and Odd Number
इनके बारे में जानेंगे
सम संख्या और विषम संख्या
सम संख्या (Even Number) :-
वह संख्या जो दो बराबर भागों में बंट जाए वह सम संख्या कहलाता है। जैसे – 2, 4, 6, 8, 10, 12 आदि। सम संख्या को आसानी हम पहचान सकते हैं। जिसके इकाई में 0, 2, 4, 6, 8 अंक हो वह सम संख्या होता है। जैसे – 6754892
वे संख्याएं जो 2 से पूर्णत विभाजित हो जाती हैं, सम संख्या कहलाती है। जैसे 2,4,6,8,10
जिस संख्या के अन्त में 2,4,6,8,0 आयेगा वे सभी सम संख्या हैं
विषम संख्या (Odd Number) :-
वह संख्या जो बराबर दो भागों में नही बंटता है वह विषम संख्या है जैसे – 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13 आदि। विषम संख्या को हम आसानी से पहचान सकते हैं जिस संख्या के इकाई में 1, 3, 5, 7, 9 आये वह विषम संख्या होता है। जैसे – 562491
वे संख्याएं जो 2 से पूर्णत विभाजित नहीं होती है, विषम संख्याएं कहलाती है। जैसे 1,3,5,7,9
जिस संख्या के अन्त में 1,3,5,7,9 आयेगा वे विषम संख्या हैं।
सम और विषम संख्या
महत्वपूर्ण बिंदु
दो सम संख्याओं का योगफल, अंतर, गुणनफल सम संख्या होता है।
दो विषम संख्या के योगफल और अंतर से सम संख्या प्राप्त होता है। जबकि दो विषम संख्या के गुणा से गुणनफल विषम संख्या होता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
1. दो सम संख्याओं का योगफल सदैव सम संख्या होता है।
उदाहरण = 2+6 = 8, 0+4 = 4, 4+2=6
2. सम और विषम संख्याओं का योगफल सदैव विषम संख्याएं होता है।
उदाहरण = 4+3=7
3. दो विषम संख्याओं का योगफल सदैव सम होता है।
उदाहरण = 9+5 = 14, 7+3 = 10
● दो अंको के सबसे बड़े सम संख्या और तीन अंको के सबसे छोटे विषम संख्या का योगफल कितना होता है?
● अंक 2, 4, 8, 1, 0 के प्रयोग (दोबारा प्रयोग नही) करके पांच अंकीय सबसे छोटे विषम संख्या बनाओ?
● 30 और 35 के मध्य सम संख्याओं के गुणनफल कितना होगा?
● दो विषम संख्या को गुणा करने पर गुणनफल कौन सा संख्या होगा?
● एक अंकीय विषम संख्या का योगफल कितना होगा?
● चार अंक के सबसे छोटे विषम संख्या और तीन अंक सबसे बड़े सम संख्या के बीच अंतर कितना होगा?
● अंक 1, 4, 0, 9, 6 से प्रयोग (दोबारा प्रयोग नही) से बने पांच अंकीय सबसे बड़े विषम संख्या और सबसे सम संख्या का योगफल होगा?
● अंक 8 व 9 के प्रयोग करके तीन अंक सबसे बड़े सम संख्या और सबसे छोटे सम संख्या के बीच कितना अंतर है? (कोई एक अंक का दोबारा प्रयोग कर सकते हो)
● दो अंक सबसे छोटे सम संख्या और एक अंक सबसे बड़े सम संख्या का गुणनफल कितना है?
● 4352 में कम से कम कितना जोड़े तो विषम संख्या प्राप्त होगा?